DNN बिलासपुर
18 दिसम्बर: रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) सदर रामेश्वर दास ने बताया कि नगर परिषद बिलासपुर में 1 से 11 वार्ड नम्बर में होने वाले नगर परिषद के सदस्यों के लिए चुनावों कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार या उनके प्रस्तावक 24, 26 और 28 दिसम्बर, 2020 को रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) सदर कार्यालय में 11 बजे से 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 29 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे के उपरांत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार या उनके प्रस्तावक 31 दिसम्बर को सांय 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों के वापिसी के तुंरत पश्चात नामांकन चिहन आंबटित कर दिए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची फार्म नम्बर 25 पर 5 बजे तक तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जनवरी, 2021 को प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक होगा।















