DNN कुल्लू(ब्यूरो)
23 नवम्बर। उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने नवगठित नगर पंचायत आनी व निरमण्ड के वार्डो में महिलाओं के लिए आरक्षण ड्राॅ के माध्यम से करने की अधिसूचना जारी की है। ये ड्राॅ प्रमुख नागरिकों व राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में 25 नवम्बर 2020 को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति सभागार आनी में निकाले जाएंगे।
ड्राॅ के लिए उपायुक्त ने नगर पंचायत आनी के लिए जिन अधिकारियों व प्रमुख नागरिकों को नियुक्त अथवा नामांकित किया है, उनमें उपायुक्त/एडीएम कुल्लू, एसडीएम आनी, तहसीलदार आनी, अनु ठाकुर पूर्व बीडीसी अध्यक्ष आनी, विनोद चंदेल पूर्व प्रधानी आनी, जिला परिषद कुंगश के सदस्य लोकेन्द्र कुमार तथा व्यापार मण्डल आनी के उपाध्यक्ष फकीर चंद शामिल हैं।
ठसी प्रकार नगर पंचायत निरमण्ड के लिए उपायुक्त/एडीएम कुल्लू, एसडीएम आनी, तहसीलदार निरमण्ड, वाई.के. मिश्रा पूर्व अध्यक्ष एपीएमसी, निरमण्ड के उपाध्यक्ष् विकास शर्मा, बीडीसी निरमण्ड के पूर्व सदस्य योगेश भार्गव तथा व्यापार मण्डल निरमण्ड के प्रधान दलीप शर्मा को नियुक्त/नामांकित किया गया है।















