Dnewsnetwork
शिमला, 2 जून 2026। नगर निगम चुनाव में सोलन, धर्मशाला और मंडी में कांग्रेस की हुई हार को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने हार के कारणों की जांच के लिए कमेटियों का गठन किया है। यह कमेटी हार के कारणों की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगम चुनावों के परिणामों की समीक्षा एवं मूल्यांकन के लिए तीन अलग-अलग फैक्ट-फाइंडिंग कमेटियों का गठन किया है। कमेटियां चुनाव परिणामों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच करेंगी, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व से संवाद करेंगी तथा चुनावी नतीजों को प्रभावित करने वाले कारणों की पहचान करेंगी।
धर्मशाला नगर निगम के लिए गठित कमेटी
करण सिंह पठानिया (उपाध्यक्ष, एचपीसीसी) – संयोजक
अमित भारमौरी (महासचिव, एचपीसीसी) – सदस्य
यशवंत खन्ना (महासचिव, एचपीसीसी) – सदस्य
मनमोहन कटोच (महासचिव, एचपीसीसी) – सदस्य
मंडी नगर निगम के लिए गठित कमेटी
चेत राम ठाकुर (उपाध्यक्ष, एचपीसीसी) – संयोजक
पवन ठाकुर (महासचिव, एचपीसीसी) – सदस्य
हरिकृष्ण हिमराल (महासचिव, एचपीसीसी) – सदस्य
सत्यजीत नेगी (महासचिव, एचपीसीसी) – सदस्य
सोलन नगर निगम के लिए गठित कमेटी
अमित नंदा (उपाध्यक्ष, एचपीसीसी) – संयोजक
चंद्र शेखर शर्मा (महासचिव, एचपीसीसी) – सदस्य
यशपाल तनिक (महासचिव, एचपीसीसी) – सदस्य
धर्मेंद्र धामी (महासचिव, एचपीसीसी) – सदस्य
प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी समितियां चुनावी प्रदर्शन की गहन समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करेंगी। माना जा रहा है कि इन रिपोर्टों के आधार पर पार्टी आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति तय करेगी और संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएगी।














