नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के लिए अंतिम दिन 47 ने किया नामांकन

Himachal News Others Politics Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

24 मार्चनगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के अन्तिम दिन वार्ड नम्बर 01 से 09 तक के लिए कुल 21 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट से विक्रम सिंह सुपुत्र झिना राम गाजटा, निवासी गीता भवन, विजय विहार काॅलोनी, देहूंघाट, सोलन तथा रोमिंद्र सिंह सुपुत्र दलबीर सिंह, निवासी गंगा निवास, समीप एससीईआरटी रबौण सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन से मंजू कुमारी पत्नी रमेश चंद, निवासी बंसल निवास, समीप सुंदर सिनेमा, सोलन एवं शम्मी साहनी पत्नी सरन कुमार साहनी निवासी समीप आईटीआई, सुखसागर, सोलन तथा स्वतन्त्रता कुमारी सैनी, पत्नी ओम प्रकाश सैनी निवासी ब्लाॅक एफ/1, फ्लैट ए/8, सुगन्धा अपार्टमेंट, सपरून, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-03 कथेड़ से नम्रता सिंह तंवर निवासी समीप पीएनबी बैंक, कथेड़, बाईपास सोलन तथा पार्वती तनवर पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी समीप पीएनबी बैंक कथेड़, बाईपास सोलन और रजनी पत्नी गौरव, निवासी मकान नम्बर-100 समीप कृष्णा मंदिर, माल रोड सोलन एवं निर्मल शर्मा पत्नी बंसी लाल शर्मा, निवासी शर्मा निवास, न्यू कथेड़ सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा से संगीता ठाकुर पत्नी राजीव ठाकुर, निवासी अमर बिल्डिंग, चम्बाघाट, सोलन तथा सोनाली निवासी गांव बेर पानी, ब्रूरी सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार से ब्रिज मोहन शर्मा सुपुत्र सोमनाथ शर्मा, निवासी लोअर बाजार सोलन तथा अजीत पाल सिंह सुपुत्र इकबाल सिंह, निवासी समीप पीएनबी बैंक ब्रूरी, सोलन एवं कुलभूषण सुपुत्र बनारसी दास, निवासी लोअर बाजार सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। 
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क से रेखा साहनी पत्नी भरत साहनी, निवासी साहनी काॅम्पलैक्स, सर्कुलर रोड सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड से सुनीता देवी, पत्नी माम चंद निवासी आदर्श नगर, धोबीघाट सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड से मोहन लाल सुपुत्र जेआर चैहान, निवासी शक्ति नगर जौणाजी रोड सोलन तथा पवन कुमार गुप्ता सुपुत्र देशराज गुप्ता, निवासी हाउस नम्बर 63/3, वार्ड नम्बर-5 सोलन एवं विक्रम भाटिया सुपुत्र रामलाल, निवासी शक्ति नगर जौणाजी रोड सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।  सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी से हतिन्द्र पंवर सुपुत्र आरएस पंवर, निवासी दुर्गा मेडिकाॅज आॅपोजिट रिजनल हाॅस्पिटल सोलन तथा कमल देव शर्मा सुपुत्र वमन लाल निवासी कमला लाॅज, समीप टेलीफोन एक्सेचेंज सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 1 से 9 के लिए कुल 35 नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं।

वार्ड नम्बर 10-17 कुल 26 नामांकन प्रस्तुत
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के अन्तिम दिन वार्ड नम्बर 10 से 17 तक के लिए कुल 26 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी।  उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी से इंदु पत्नी वीरेंद्र निवासी नवकुंज, समीप जेबीटी सोलन एवं ईशा पराशर पत्नी अंकुश सूद, निवासी टैंक रोड सोलन तथा रानी शर्मा, पत्नी ओमदत्त कौशल, निवासी कमला लाॅज समीप टेलीफोन एक्सचेंज सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज से दिव्या पत्नी रजनीश, निवासी गांव पाजो, डाकघर कोटलानाला, सोलन एवं अनीष ठाकुर, सुपुत्र रमेश कुमार, निवासी समीप बीएल स्कूल, शामती, सोलन तथा अभिषेक ठाकुर सुपुत्र देविंद्र ठाकुर, निवासी जगत निवास, गांव पाजो, डाकघर कोटलानाला सोलन और गगन प्रीत सिंह सुपुत्र सर्वजीत सिंह, निवासी डिफेंस बिल्डिंग सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सनी साईड से आज उषा पत्नी ब्रह्म राज शर्मा, निवासी ब्रह्म निवास-2, रेडक्राॅस रोड, सोलन तथा प्रियंका अग्रवाल सुपुत्री स्वर्गीय बृज मोहन चैहान, निवासी समीप सैनिक रेस्ट हाउस, दि माल सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन से नरेंद्र कुमार सुपुत्र, स्वर्गीय पूर्ण चंद, निवासी मकान नम्बर 121, वार्ड नम्बर-13, गांव कलीन सोलन तथा कुमारी भावना सुपुत्री शिव चरण, निवासी कलीन सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड से नरेश गांधी सुपुत्र शंकर दास, निवासी हाउस नम्बर-278, एचबी काॅलोनी, फेज-1, सोलन एवं सुशील पंवर सुपुत्र नंद लाल पंवर, निवासी दर्शन काॅटेज, वार्ड नम्बर-14, सोलन तथा राजीव कुमार सुपुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी, फेज-1 सोलन और सुलक्षणा पत्नी सुरेंद्र, निवासी हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी, फेज-1 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार से आशा जम्वाल पत्नी राकेश जम्वाल, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी, शामती, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।  सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी से आशा पत्नी पवन कुमार, निवासी गांव रबौण सोलन तथा सपना पत्नी सुभाष कौंडल, निवासी रबौण सोलन एवं अनुराधा पत्नी श्याम दास, निवासी रबौण सोलन और वीना पत्नी मुनिलाल, निवासी रबौण सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ से अंकुश शर्मा सुपुत्र सुरेश शर्मा, निवासी पार्वती निवास चम्बाघाट, अमित सुपुत्र सुंदर सिंह, निवासी गांव बावरा, सोलन, विकास ठाकुर, सुपुत्र ईश्वर दत्त, निवासी कथेड़ समीप एचआरटीसी वर्कशाॅप, सोलन, भगवान सिंह सुपुत्र रतन सिंह, निवासी गांव बावरा सोलन, राजेश कुमार, सुपुत्र स्वर्गीय गीता राम, निवासी गांव बेर की सेर, सोलन तथा सरदार सिंह ठाकुर सुपुत्र डीआर ठाकुर, निवासी शारदा फार्म, कथेड़ सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 10 से 17 के लिए कुल 38 नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं।  हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।

News Archives

Latest News