नगर निगम ने दी अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

28 अप्रैल । सोलन शहर में सड़कों किनारे किए हुए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम सख्त हो गई है। इसे हटाने के लिए निगम की टीम रोजाना ही शहर के किसी ने किसी क्षेत्र में जाकर अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कस रही है। वीरवार को शहर के सपरून बाईपास में सुबाथू, धर्मपुर कसौली व चंडीगढ़जानेवाली बस लगने का स्थान था, लेकिन फोरलेन कार्य के चलते वहां से स्थान को हटाया गया उसके बाद सड़कों पर बसें लगना शुरू हुई,जिसके चलते बस चालको को काफी परेशानी हो रही थी। वहींदोबारा से सपरून बाईपास पर बसों के खड़े होने के लिए स्थान बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में वीरवार को नगर निगम सोलन की टीम ने बाईपास पर रेहडी फडी लगाकर अतिक्रमण करने वाले लोगो को 24 घँटे की चेतावनी रेहडी हटाने के लिए दी है। वहीं बसों के स्थान पर टेक्सी चालको द्वारा भी टैक्सियां खड़ी की जा रही है,उन्हें भी वहां से हटने के लिए कहा गया है। नगर निगम की ओर से मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगम कर्मचारी दीप राज हंस ने बताया कि शहर भब अतिक्रमण की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम सोलन प्रयासरत है ऐसे में लगातार शहर मे निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वालो का सामान जब्त कर उन्हें चेतावनी दी जा रही है,उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे निगम ऐसे लोगो के अब चालान भी काटने की तैयारी कर रही है। दीपराज हंस ने बताया कि आज शहर के सपरून बाईपास पर अतिक्रमण कर रेहड़ी लगाने वाले लोगो को 24 घँटे के भीतर रेहड़ी हटाने के निर्देश दिए है,वहीं टेक्सी चालको को भी एक स्थान पर साइड में टैक्सी लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति नियमो की अवहेलना करेगा तो उसका सामान हटवाकर निगम सख्त कार्यवाही करेगा।

News Archives

Latest News