DNN सोलन ब्यूरो
29 अक्तूबर। सोलन को नगर निगम का दर्जा मिलने बाद अब सोलन को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग उठने लगी है। प्रेसवार्ता के दौरान बघाट बैंक के चेयरमैन व नगर निगम समिति के पवन गुप्ता ने कहा कि सोलन को नगर निगम बनाने की लड़ाई पर आखिकार विराम लग चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा केबिनेट बैठक में मंडी, पालमपुर और सोलन को नगर निगम बनाने पर मुहर लगा दी गई है। इससे समस्त जिला सहित शहर में खुशी की लहर है। अब इसके बाद सोलन जिला को जल्द ही स्मार्ट सिटी में भी लाया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार व नगर निगम संघर्ष समिति पर भी निशाना साधा है।
उन्होंने नगर निगम संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुल राकेश पंत के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि अब सिर्फ मीडिया में आने के लिए कुल राकेश पंत बयानबाजी कर रहे हैं। सोलन को नगर निगम बनाने की बात सबसे पहले 2010 में उठी थी, लेकिन उस समय ये संभव नहीं हो सका, लेकिन जब 2014 केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय भी कांग्रेस से संबंध रखने वाले कुल राकेश पंत ने अपनी सरकार होते हुए नगर निगम पर मोहर नहीं लगा पाए। उन्होंने कहा कि कुल राकेश पंत ने अपनी सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल नगर निगम संघर्ष समिति बना दी, लेकिन अगर वो लोग संघर्ष करते तो उसी समय नगर निगम पर मुहर लग जाती। पवन गुप्ता ने कहा कि अब सोलन के नगर निगम बनने से सोलन के विकास में रफ्तार मिलेगी।















