नकाबपोशों ने मंदिर में बंधक बना उड़ाया CASH

Crime Nalagarh

DNN नालागढ़  

नकाबपोशों ने एक शिव मंदिर में लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मौजूद बाबा व अन्य लोगों से मारपीट भी की। करीब 5 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया। घटना के बाद नकाबपोशों ने बाबा सहित अन्य लोगों को कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। मामला नालागढ़ थाना के तहत सामने आया है। यहां के गांव रेडू स्थित शिव मंदिर यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि नकाबपोश मोबाइल फोन भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाबा गुरनाम दास ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि देर रात नकाबपोश मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर दिखल हुए। इसके बाद यह लोग इन्हें बांधने लगे और डंडो से मारा। इन लोगों ने 2 घंटे तक मंदिर की तलाशी ली और यहां पर रखे करीब 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। बाद में उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। डीएसपी अनिल वर्मा ने कहा कि बाबा के ब्यानों के आधार पर मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौके पर कितनी नकदी थी।

News Archives

Latest News