नई ग्राम सभा शिशवी के प्रस्तावित गठन को अधिसूचना जारी

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो

09 नवम्बर। उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने जिला कुल्लू के विकास खंड निरमंड की ग्राम सभा निरमंड के गांवों को नगर पंचायत निरमंड में सम्मिलित करने के पश्चात सम्बंधित ग्राम सभा के शेष बचे क्षेत्र से नई ग्राम सभा शिशवी का प्रस्तावित गठन करने के लिए अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार नई ग्राम सभा के नाम व मुख्यालय  को बदलने इत्यादि  के सम्बंध में सम्बंधित ग्राम सभा के सदस्यों को यदि कोई आपत्ति/सुझाव प्रस्तुत करने हो तो, वे अपने सुझाव या आक्षेप इस अधिसूचना के जारी होने की तिथि से 3 दिनों के भीतर (10.11.2020 तक) उपायुक्त को प्रस्तुत कर सकते हैं। उपरोक्त नियत अवधि के समाप्त होने के बाद किसी भी सझाव व आक्षेप पर विचार नहीं किया जाएगा।

News Archives

Latest News