नंबरदारों के आई.डी. कार्ड बनाने की मांग

Nalagarh Others

DNN नालागढ़ ( श्वेता भारद्वाज)

नालागढ़ नंबरदार जन कल्याण महासंघ नालागढ़ ईकाई की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एस.डी.एम. नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर व तहसीलदार नालागढ़ रिषभ शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए , इस मौके पर नंबरदारों की समस्यओं पर मंथन किया गया।
नालागढ़ ईकाई के प्रधान श्याम लाल ने एस.डी.एम. से नंबरदारों के आई.डी. कार्ड बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि तहसील में जमीन की रजीस्ट्री करने के समय संबंधित नंबरदार को दरकिनार किया जाता है। उन्होंने तहसीलदार से मांग की जमीन की रजीस्ट्री करते समय उसी एरिया के नंबरदार को ड्यूटी सुनिशित की जाएं। इस मौके पर यशविन्द्र सिंह, राजा कुमार, बावू राम, मुहम्मद, कुलतार सिंह, नरेश कुमार, कृष्णा कुमार, भजन, तारा बली, अतुल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

News Archives

Latest News