न आई फोन कॉल न दी खाते की जानकारी फिर भी निकल गए पैसे

Bilaspur Crime

DNN बिलासपुर
घुमारवीं क्षेत्र के गांव कसोहल के एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यक्ति की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
हेमराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं कि उसके खाते से 2 व 3 मार्च को 1.11 लाख रुपए की अवैध रूप से निकले है, लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने पर भी यह धनराशि उनके खाते में वापस नहीं आई। शिकायत में कहा गया है कि इस मामले में उन्हें न ही कोई फोन कॉल आई और न ही उन्होंने अपना एटीएम नंबर किसी से शेयर किया। बावजूद उसके खाते से इतनी बड़ी रकम निकल गई। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News