धर्मशाला में ही आयोजित होगा विधानसभा शीतकालीन सत्र

Politics Shimla

DNN शिमला (Shimla)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र धर्मशाला में ही आयोजित होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र पर बने संशय को दूर करते हुए कहां की धर्मशाला के तपोवन में ही सत्र होगा । उन्होंने कहा कि विपक्ष के अधिकतर विधायकों ने सरकार से शीतकालीन सत्र को स्थगित करने की अपील की थी । वहीं अब नेता प्रतिपक्ष कह रहे हैं कि सरकार करवाए सत्र । इस पर मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने तो पहले ही मंत्रिमंडल की बैठक में सत्र करवाने को लेकर मंजूरी दे दी थी। सत्र धर्मशाला के तपोवन में 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी ।

News Archives

Latest News