धर्मपुर में व्यापारी को नामी शोरूम खोलना पड़ा महंगा, किया चालान

Kasauli Others Solan
DNN धर्मपुर(सोलन)
29 नवंबर। धर्मपुर में एक व्यापारी को नामी शोरूम खोलना महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन व पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शोरूम व्यापारी का चालान किया है और पांच हजार रुपए की राशि वसूली है। बता दे कि सरकार द्वारा जारी रविवार दुकानों को बंद रखने के बाद जिला उपायुक्त द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के अनुसार ब्रेड, दूध, अंडा, फल एवं सब्जी, मांस व मछली की दुकानें खुली रहनी थी, लेकिन धर्मपुर में एक शोरूम व्यापारी इन नियमों की उल्लंघना करता हुआ पाया गया। इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई धर्मपुर के सुक्की जोहड़ी चौक पर की गई है। रविवार को आदेशों की पालना हो रही है या नहीं। इसे जांचने के लिए एसडीएम सोलन अजय यादव व धर्मपुर थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर बाजार का निरीक्षण करने निकले तो सुक्की जोहड़ी में एक शो-रूम खुला हुआ पाया गया। इस दौरान संयुक्त टीम ने पांच हजार रुपए का चालान किया है।
धर्मपुर थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक शो-रूम व्यापारी जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करता पाया गया है। एसडीएम सोलन व पुलिस की टीम ने इस व्यापारी का चालान किया है और 5000 रुपए की राशि वसूली है।

News Archives

Latest News