धर्मपुर में ट्रक ने राहगीर को कुचला मौके पर मौत

Crime Others Solan


सोलन, 16 अप्रैल

धर्मपुर में एक ट्रक के नीचे राहगीर के कुचलने जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मृतक लाल चन्द पैदल अपने कमरे वापिस जा रहा था तो रात को करीब 9 स्कूल कैंटीन के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने लाल चन्द को टक्कर मार दी जिससे ट्रक का आगे का टायर लाल चन्द के शरीर के ऊपर से क्रास हो गया जिससे लाल चंद की मौका पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Latest News