धर्मपुर में एक व्यक्ति की मौत

Crime Solan

DNN सोलन

जिला के धर्मपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ताकि मौत के कारणों का पता लग सके। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने ढारे में अचेत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद उसे तुरंत धर्मपुर अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान लाल सिंह बहादुर के तौर पर हुई है जो कि यहां पर एक ढारे में किराए के कमरे में रहता था। जिसे अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मकान मालिक ने बताया कि मृतक लाल सिंह बहादुर पिछले कई सालों से इसके पुराने मकान में अकेला ही रहता था और वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। जिसे यह व गांव के अन्य लोग खाना व पानी को देते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News