धर्मपुर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर धर दबोचे एटीएम को तोड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्ति 

Others Solan

DNN धर्मपुर 

08 सितंबर। कुमारहट्टी में बीते दिनों पीएनबी एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वाले दो लोगों को धर्मपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों मामा व भांजा की जोड़ी को पुलिस ने सोमवाार देर रात रोहड़ू से गिरफ्तार किया है और मंगलवार को इन्हे कोर्ट में पेश किया है, जहां से इन्हे 09 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इस मामा व भांजा की जोड़ी में  भांजा नाबालिक है। पुलिस द्वारा इसे सुधर गृह में भेज दिया है।

बता दें कि बीते कुछ दिन पहले कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 की पीएनबी बैंक कुमारहट्टी शाखा के एटीएम को एक अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी धर्मपुर ने तुरंत इन लोगों को पकड़ने के लिए हेड कांस्टेबल हीरा सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया था और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाला गया था। इसके बाद गठित टीम में मुस्तैदी दिखते हुए इनकी लोकेशन का पता लगाया और तुरंत इन्हे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

यह था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पीएनबी शाखा कुमारहट्टी के प्रबंधक चंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी अनजान व्यक्ति ने बड़ोग रोड पर स्थित पीएनबी बैंक की शाखा के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया है। पीएनबी बैंक के बड़ोग रोड पर मेहता मार्किट में किराए के भवन में पीएनबी बैंक का एटीएम बनाया गया है, जहां अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर अंदर घुस गया। अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया और इस दौरान मकान मालिक को कुछ आवाजें सुनाई दी। मकान मालिक ने उठकर देखा और इतने में चोर भागकर चले गए। इस मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर दया राम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि कुमारहट्टी में एटीएम तोड़ने का प्रयास करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News