DNN नाहन
देहरादून-चंडीगढ़ वाया पांवटा-कालाअंब एनएच-7 पर हुए हादसे में पंजाब के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल कालेज नाहन में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसा शंभुवाला के समीप चुरमन कालोनी में पेश आया। जानकारी के मुताबिक हाईवे पर पांवटा से पंजाब की ओर जा रही कार व नाहन से पांवटा की ओर जा रही एक पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में भूपेंद्र सिंह (55) निवासी मंडी गोविंदगढ़, जिला फतेहपुर, 32 वर्षीय परविंदर सिंह, किरणजीत घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेडिकल कालेज नाहन पहुंचाया गया। जहां, उपचार के दौरान भूपेंद्र सिंह की मौत हो गई। मृतक के बेटे परविंदर सिंह की बाजू फ्रेेक्चर बताई जा रही है, मुंह पर भी चोटें आई हैं। वहीं, परविंदर की पत्नी किरण को भी मामूली चोटें आई हैं। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।















