दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरे जाएंगे चतुर्थ श्रेणी के पद

Kangra Others

DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो

पशु स्वास्थ्य-प्रजन्न, कांगड़ा स्थित धर्मशाला के उपनिदेशक डा. संजीव कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में पशु पालन विभाग द्वारा स्तरोन्नत पशु औषधालयों एवं नये खोले गये पशु औषधालय/रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी के 50 पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरा जाना है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 25 जुलाई तथा जनजातीय क्षेत्र के निवासी आवेदनकर्ताओं के लिए यह समय सीमा 10 अगस्त निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण(कोविड-19) के कारण आवेदनों की प्राप्ति पर रोक लगा दी गई थी।

News Archives