देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने निकाली रैली केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Others Shimla

DNN शिमलाl

09 नवंबर। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने राजधानी में खूब हल्ला बोला।महिला कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से लेकर डीसी ऑफिस तक रैली निकाली ओर गले में प्याज व आलू की मालाएं डालकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही मोदी सरकार के जनविरोधी निर्णयों को जनता से धोखा करार दिया।महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जेनब चंदेल ने कहा की देश में महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की जरूरी चीजें दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। आलू, प्याज़, तेल से लेकर सभी जरूरी वस्तुओं कर दाम आम आदमी की पंहुँच से बाहर हो गए है। इतिहास में पहली बार मोदी सरकार की गलत नीतियों से आलू 50 रुपए किलो से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। सरकार महंगाई पर काबू पाने में असफल सिद्ध हो रही है। यह “डबल इंजन की नहीं बल्कि ट्रबल इंजन” की सरकार है। जनता को इसके खिलाफ अब घरों से बाहर निकलना होगा ताकि भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सके।

News Archives

Latest News