देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम है सोलन- रोहित ठाकुर

Himachal News Others Solan


DNN सोलन
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सोलन ज़िला में देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों का संगम दृष्टिगोचर होता है। रोहित ठाकुर गत देर सांय सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे।
रोहित ठाकुर ने हिमाचल उत्सव के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कई वर्षों से डायनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन द्वारा आयोजित यह उत्सव सोलन ज़िला की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल उत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ऐसे उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी धरोधर से रू-ब-रू होने और उसे संजोए रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को जानें और उसके संरक्षण में अपना बहुमूल्य सहयोग दें।

पारंपरिक पहाड़ी नाटियों के रॉकस्टार के रूप में मशहूर गायक अरुण जस्टा ने 19वे हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में आए दर्शकों को अपनी शानदार नाटियों से भाव विभोर कर दिया। अरुण ने हिमाचल की बेहद पुरानी नाटियों को अपनी सुरीली लोक गायकी में कुछ इस तरह पिरोया की युवाओं के साथ साथ ग्राउंड में मौजूद प्रत्येक दर्शक नाटियों की समृद्ध विरासत को सराहता मिला। अपनी पॉपुलर नाटियों ठूनकी, बामनीय और मुश्या से नाम बनाने वाले अरुण काफी समय से स्टेज से दूर थे। हिमाचल उत्सव में शानदार वापसी करते हुए अरुण जस्टा ने साबित कर दिया की पारंपरिक नाटियों के वो आज भी निर्विवाद रॉकस्टार हैं। जैसे ही अरुण ने अपने कार्यक्रम की पहली लाइन गई पूरा मैदान सीटियों से गूंज उठा। उसके बाद नॉन स्टॉप कार्यक्रम में अरुण ने अपनी मशहूर नाटियों ठूनकी, बामनीय सहित पुरानी नाटियों पाता पानो रा, पानी री टांकी, बेटा केवल रामा, भगिरथिये, तेरी झुरिए से सबको खूब नचाया।

इससे पहले संध्या में हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपल और रंजना रघुवंशी का कार्यक्रम भी हिट रहा। पति पत्नी हिमाचली जोड़ी ने हिंदी और पहाड़ी गानों से खूब रंग जमाया। पहाड़ी टप्पे पहली बार उत्सव के मंच पर शानदार तरीके से पेश कर लोक संस्कृति में एक नया अध्याय भी इस जोड़ी ने जोड़ा। देश भक्ति के गीत हम जिएंगे और मरेंगे की प्रस्तुति के बीच पूरे मैदान में मोबाइल की फ्लैश लाइट्स जला कर दर्शकों ने दोनो कलाकारों का जोरदार अभिवादन किया। हाल ही में2 रिलीज हुई हिमाचली जोड़ी की नाटी रेडियो बाजो से दोनो गायकों ने दर्शकों को खूब झुमाया।

सारेगामापा से अपना नाम बनाने वाले सोलन की बेटी अनुषा जोशी ने का कार्यक्रम भी उनके नाम के अनुरूप ही खूब सराहा गया। अनुषा ने हिंदी पहाड़ी दोनो तरहों के गानों को गाकर गायकी के अपने हुनर से सबको अपना मुरीद बना दिया। इसी तरह मंडी से आए गायक इंद्रजीत ने भी सोलन में अपने पहले ही प्रोग्राम में अपना एक बड़ा फैन बेस बना लिया। इंद्रजीत ने एक स्टार गायक के स्तर की परफॉर्मेंस से साबित किया की बॉलीवुड गानों में भी हिमाचली गायक शानदार परफॉर्म कर सकते हैं।

News Archives

Latest News