DNN सोलन
डॉ यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय नौणी के 2 छात्रों को सोलन पुलिस ने भारतीय संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन छात्रों ने फेसबुक आईडी पर पाकिस्तान के समर्थन में और भारत के विरोध में टिप्पणियां लिखी है। इन टिप्पणियों को लेकर सोलन के अधिवक्ता नीरज भारद्वाज ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने विश्व विद्यालय के 2 छात्रों को पूछताछ के लिए तलब किया और उनके लैपटॉप वह मोबाइल का रिकॉर्ड खंगालने के बाद यह पाया की इन छात्रों ने पाकिस्तान सेना के समर्थन में वह भारत के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणियां की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद करेगी। यहां बता दें कि यह दोनों छात्र जम्मू कश्मीर के है और नौणी विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । हाल ही में जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले में हुए आतंकवादी हमले के बाद इन छात्रों ने भारत के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की थी। गौर रहेगी सोलन के अलावा बद्दी के निजी विश्वविद्यालय में भी एक कश्मीरी छात्र द्वारा देशद्रोह की टिप्पणी करने के मामले में छात्र की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं दूसरी और मामले में एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों छात्रों से पूछताछ की व उनकी फेसबुक आईडी पर टिप्पणियां पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।















