
DNN बद्दी
दून हल्के की गांव पंचायत स्नेड़ के गांव भवानीपुर में लोकसभा चुनावों से पहले लोगों ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। भवानीपुर में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर जहां भाजपा पर गुब्बार निकाला वहीं भाजपा को बॉय बॉय करते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। बैठक के उपरांत एक सादे समारोह में दून विधायक राम कुमार चौधरी की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। ग्रामीणों ने कहा कि दून हल्के में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है लेकिन भाजपा विधायक सैर-सपाटे और समारोहों में व्यस्त है।
दून हल्के में गुंडागर्दी चरमसीमा पर है और आए दिन नई से नई अपराधिक वारदातें क्षेत्र में घटित हो रही हैं। स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। मान सिंह चंदेल, सुरजन सिंह, बलवीर सिंह, अर्जुन सिंह, गुरदयाल लंबड़दार आदि ने कहा कि जहां दून हल्के के जंगल आग आग से जल रह हैं वहीं क्षेत्र में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लेकिन न तो विधायक और न ही प्रशासन को किसी चीज की चिंता है। क्षेत्र में आए दिन चोरी, डकैती, लूटपाट, जानलेवा हमले, गोलीकांड और हत्याकांड जैसी वारदातों ने लोगों को हिला कर रख दिया है लेकिन विधायक और पुलिस प्रशासन आंखे मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दून हल्के में भाजपा विधायक पूरी तरह से फेल हो चुके हैं और जनता का मोह भाजपा से भंग होने लगा है। इस दौरान लोगों ने जमकर भाजपा और प्रशासन को खरीखोटी सुनाई।
इन्होंने थामा भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन
सादे समारोह के दौरान वार्ड पंच सुनील कुमार राणा, रणदीप सिंह गोगी, जयपाल सिंह, प्रदीप कुमार, मान सिंह चंदेल, सुरजन सिंह, बलबीर सिंह, अर्जुन सिंह, लाभ सिंह, प्रदीप कुमार, गुरदयाल सिंह लंबड़दार, जयपाल सिंह, कर्म सिंह, संजीव कुमार, अजमेर सिंह, प्रेम सिंह, पवन कुमार, दीपक कुमार, निर्मल सिंह राणा ने अपने अपने परिवारों समेत पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अगुवाई में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर राम कुमार चौधरी ने सभी का हार पहनाकर स्वागत किया और आश्वसन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों का समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाई जाएगी। पूर्व विधायक ने कहा कि दून हल्के के दर्जनों गांवों में समस्याओं का अंबार है लेकिन मौजूदा विधायक इन समस्याओं के निराकरण की बजाए सत्ता के नशे में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पेयजल समस्या, बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए मोर्चा खोलेगी।


















