दूध लेकर जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, घायल

Kullu Others

DNN आनी (चमन शर्मा)

कुल्लू के आनी पंचायत के लामीसेरी गांव के व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमला तब हुआ जब वह दूध लेकर आनी की ओर आ रहा था। घटना में लामी सेरी गांव का 54 वर्षीय दया राम घायल हो गया। उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद डाक्टरां ने उसे रामपुर अस्पताल रेफर किया है। घायल का उपचार करने वाले डा. ब्रीजेश ने बताया कि घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। गौर रहे कि सर्दियां शुरू होते ही वनमण्डल आनी में भालुओं के हमले शुरू हो गए है।

News Archives

Latest News