दुकान में लगी आग करीब 10 लाख का नुकसान

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी ( किरण)
बद्दी में एक इलैक्ट्रॉनिकस व घरेलू सामान की दुकान में आग लगने से 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई, जबकि फायर ब्रिगेड की तुरंत कार्रवाई के चलते करोडों की संपत्ति बचा ली गई है। इस हादसे में दुकान के मालिक के आग से हाथ झूलस गए।
मिली जानकारी के अनुसार बद्दी के साई मार्ग पर एक इलैक्ट्रोनिकस की दुकान में शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। पहले तो दुकान के मालिक जितेंद्र ग्रोवर व आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग को बढ़ता देख दमकल विभाग बद्दी को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर आकर मोर्चा संभाला और करीबन आधे घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब दुकान में रखे पंखे, गद्दे, अलमारियां, सिलाई मशीनें व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया था।
फायर ऑफिसर बद्दी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जहां तक जानकारी मिली है आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी थी। मौके पर बद्दी पुलिस भी पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि इस आगजनी में करीबन 10 लाख की संपत्ति नष्ट हुई और साथ लगती करोडों की संपत्ति को बचा लिया गया है।

News Archives

Latest News