दिल्ली मैराथन मैराथन में दौड़ी सोलन की कल्पना परमार 

Himachal News National/International Sports
DNN दिल्ली
दिल्ली हॉफ मैराथन में हिमाचल प्रदेश की इंटरनेशनल रनर कल्पना परमार ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम राष्ट्रीयस्तर पर रोशन किया है। 21 अक्टूबर को आयोजित इस मैराथन में कल्पना परमार ने भी भाग लिया। 40 वर्ष आयुवर्ग में कल्पना का प्रदर्शन बेहतर रहा। सोलन की कल्पना परमार ने बताया कि उन्होंने 21.097 किलोमीटर की हॉफ मैराथन को पूरा कर फिनिशर मेडल हासिल किया।
कल्पना परमार कहती है कि जब मन में दृढ़ विश्वास व जनून हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। इसके लिए उम्र भी बाधा नहीं बन सकती। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि देश में हिमाचल की महिलाओं का भी मैराथन में नाम हो, हिमाचल से गिनी-चुनी महिलाएं हैं, जो लंबी दूरी की दौड़ में हिस्सा लेती। इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत करेगी। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन सीमा परमार ने भी पहली बार दिल्ली मैराथन में हिस्सा लिया और अपनी रेस कंपलीट की। कल्पना परमार का अगला लक्ष्य अल्ट्रा मैराथन में भाग लेना है, जिसके लिए वह अभी से प्रयास कर रही है।
कल्पना परमार इससे पहले हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के पिनांग में आयोजित एशिया पैसिफिक खेलों में रोशन कर चुकी है।  सितंबर 2018 में आयोजित प्रतियोगिता में कल्पना परमार ने देश के लिए तीन पदक जीते हैं और वल्र्ड मास्टर्स गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।
 कल्पना परमार हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में स्कूल प्रवक्ता के रूप में कार्यरत है। वर्तमान में ब्वॉयज सीसे स्कूल सोलन में इतिहास प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। परिवार की देखभाल के बाद जो समय मिलता उसमें वह लंबी दूरी की दौड़ का अभ्यास करती है।

News Archives

Latest News