दाड़लाघाट के बैंक में आग से पुराने दस्तावेजों को नुकसान

Others Solan

DNN दाड़लाघाट 

17 नवंबर। जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक दाड़लाघाट में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से बैंक में रखे पुराने दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है। बैंक में आग लगने की सूचना स्थानीय दुकानदार ने बैंक प्रबंधक और अग्निशमन विभाग को दी गई। सुचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू  पाया गया। एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने भी बैंक में आकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान बैंक प्रबंधक उनकी पूरी टीम व स्थानीय लोगों की सहायता से बैंक में रखे गए जरूरी कागजों को समय रखते बचा लिया गया

News Archives

Latest News