दामाद ने किया ससुर से सवाल क्या नीरज की टिप्पणी सही

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन में भाजपा व कांग्रेसी के बीच जंग थम नहीं रही है। अब दामाद ने ससुर से सवाल किया है कि वे यह स्पष्ट करें कि कांग्रेसी नेता नीरज भारती की भारतीय सेना के खिलाफ टिप्पणी सही है या नहीं है। उन्होंने अपने ससुर से कहा कि वे भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके है। इसलिए उन्हें इस विषय में जरूर अपने विचार जनता के सामने रखने चाहिए। इसी के साथ एक बार फिर सोलन में दामाद व ससुर के बीच राजनैतिक जंग तेज होने के आसार लग रहे है।
सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नेता राजेश कश्यप ने कांग्रेसी नेता नीरज भारती द्वारा भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने इस मामले में कांगे्रसियों सहित सोलन के विधायक धनीराम शांडिल से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
यहां आपको बता दे कि डा. राजेश कश्यप सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने दामाद है। पिछले चुनावों में ससुर व दामाद के बीच मुकाबला हो चुका है अब नीरज भारती के खिलाफ मामला दर्ज होने व उनकी गिरफ्तारी होने के बाद राजेश कश्यप ने अपने ही सुसर से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है, क्योंकि विधायक धनीराम शांडिल कांग्रेसी नेता होने के साथ साथ सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डा. राजेश कश्यप ने कहा कि भारतीय सेना ने चीन को बॉर्डर पर मुंह तोड़ जवाब देकर पीछे धकेला है, लेकिन सेना पर पूर्व संसदीय सचिव नीरज भारती टिप्पणी मनोबल गिराने वाली है। उन्होंने स्थानीय विधायक कर्नल शांडिल से सवाल किया कि वे सेना में विभिन्न पदों पर रहे हैं क्या नीरज भारती की टिप्पणी सही है। इस मामले में शांडिल को अपना स्टेंड स्पष्ट करना चाहिए। दूसरी ओर पत्रकार वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने भी कोरोना संकट के बीच मंडल भाजपा ने बूथ स्तर पर जाकर किए गए कार्यांे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडल ने 132500 मास्क और 30 हजार बोतल सेनेटाइजर लोगों में बांटे। 55 हजार लोगों को खाना खिलाया। 65 हजार राशन की किट्स बांटी। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्थानीय विधायक कर्नल धनीराम शांडिल कहीं नजर नहीं आए और लॉक डाउन के बाद भी वे शूलिनी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे जबकि वहां जाने की मनाही थी। जब मदन ठाकुर से इस मामले में सवाल किया गया कि मंदिर में कई भाजपा के लोग भी गए थे तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और सबकी जांच होनी चाहिए।
इस मौके पर जिला मीडिया सह संयोजक मुकेश गुप्ता, मंडल महा सचिव भरत साहनी व संजीव, नरेंद्र ठाकुर, रोहित भारद्धाज, सुंदर सिह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Archives

Latest News