DNN सिरमौर
11 अगस्त। जिला सिरमौर के कालाअम्ब में एक दर्दनाक हादसे में डूबने से 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। मामला बर्मापापड़ी पंचायत के अंतर्गत गुलरिया कुंड का हैं। घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह भी टीम सहित मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है की कुछ युवक गुलरिया कुंड में नहाने के लिए जा रहे थे कालाअंब पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की इसी बीच रास्ते में एक युवक को मधुमक्खी ने काट लिया। ऐसे में अन्य युवक रास्ते में ही रूक गए। जबकि मृतक भाई जो आपस में बुआ व मामा के बेटे बताए जा रहे हैं, संबंधित कुंड में नहाने के लिए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बिजनौर क्षेत्र का रहने वाला एक मृतक कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्यो में कार्यरत था। उसी के पास कुछ समय बिताने के लिए हरिद्वार से उसका चेचरा भाई भी आया हुआ था।
हालांकि स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों को नहीं बचाया जा सका। दोनों के शवों को कुछ देर बाद ही कुंड से निकाल लिया गया। वहीँ मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर डा. केसी शर्मा ने बताया की वहीं कालाअंब पुलिस थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवक कालाअंब से कुंड में नहाने आए हुए थे। पुलिस मामले की आगामी जाँच में जुटी हुई है।















