DNN बीबीएन (आदित्य चड्ढा)
संडोली में एक ट्रक की ट्रक्कर से स्कूटी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संडोली में रविवार सुबह एक स्कूटी बद्दी की तरफ से आई और इसे पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार व्यक्ति ट्रक सड़क पर गिर गया और गाड़ी का टायर उस पर चड़ गया। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक अजय कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।















