थ्री व्हीलर चालक के साथ मारपीट FIR दर्ज

Crime Others Solan

Dnewsnetwork

सोलन में एक थ्री व्हीलर चालक के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी साईं दत्तातरे बार्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि को आशुतोष वर्मा निवासी, सरस्वती विहार राजगढ रोड़ सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि अपने रिक्शा में सवारियां छोड़ने के लिए डीपीएस स्कूल के पास गया था तथा सवारियां छोड़ने के बाद जब यह वापिस शामती की तरफ आ रहा था तो रास्ते में तीन अज्ञात लड़कों ने इसका रिक्शा रोककर मारपीट की । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद सोलन ऑटो रिक्शा यूनियन में भारी रोष है। यूनियन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ​रात के समय ऑटो चालकों के लिए अब काम करना जानलेवा साबित हो रहा है।

News Archives

Latest News