थाना कलां में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Himachal News Others Una
DNN ऊना
27 जनवरी। एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों व पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई।
विकास खंड बंगाणा के तहत 19 पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों व उप प्रधानों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद एसडीएम विशाल शर्मा ने सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि पंचायती राज एक्ट में प्रतिनिधियों को वित्तीय, प्रशासनिक व न्यायिक शक्तियां प्रदान की गई हैं। जल्द ही सभी के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास खंड बंगाणा की पंचायतों की पहली बैठक एक फरवरी को होगी, जिसमें प्रधान वार्ड पंचों को शपथ दिलाएंगे।

News Archives

Latest News