तूफान के कारण टूट कर गिरी एक बिजली की तार एक व्यक्ति की मौत

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला (पूजा वर्मा)
19 अप्रैल शिमला ज़िला में तूफान के कारण टूट कर गिरी एक बिजली की तार एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गई। मामला हिमाचल प्रदेश के जुब्बल थाना के तहत सामने आया है ।यहां पर जंगल में पशु चराने गया एक व्यक्ति जब एक खड्ड में पानी पीने गया तो नजदीक में ही एक बिजली की तार टूट कर गिरी हुई थी। जिसमें करंट मौजूद था। जैसे ही यह व्यक्ति पानी पीकर उठा वैसे ही यह बिजली की तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी शिमला मोनिका ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना जुब्बल के तहत जंगल में पशु चरा रहे एक युवक की पानी पीने से मोत हो गई। मृतक की पहचान बशीर निवासी गांव कोड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

News Archives

Latest News