तीन प्राथमिक पाठशालाओं के मल्टी टास्क वर्करों के मूल दस्तावेजों की जांच 29 जून को

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

08 जून -खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, धर्मशाला ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला रावा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला खड़ी बही और राजकीय प्राथमिक पाठशाला अप्पर खड़ी बही के लिए पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए आवेदन किया है, उनके मूल दस्तावेजों की जांच 29 जून, 2022 को उपमण्डलाधिकारी (नागरिक), शाहपुर की अध्यक्षता में खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में प्रातः 10 बजे की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सम्बन्धित स्कूलों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 29 जून, 2022 को अपने मूल दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

News Archives

Latest News