DNN सोलन
बाई पास पर रेहड़ी सोलन सोलन बाइपास पर चाय- पकौड़े की रेहड़ी लगाने वाले परमेश्वर यादव की बेटी तमन्ना ने उनका नाम रोशन कर दिया है। तमन्ना नेदसवीं की परीक्षा में 700 में से 656 अंक लेकर राजकीय कन्या वरिष्ठमाध्यमिक सोलन में टॉप किया है। तमन्ना ने अपनी इस सफलता के लिए अपने पिता परमेश्वर यादव व माता शोभा यादव तथा स्कूल के सभी अध्यापकों को इसका श्रेय दिया है।
तमन्ना का लक्ष्य नेवी ऑफिसर बनने का है। तमन्ना ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित किया है। इसी का ही परिणाम है कि वह अपने लक्ष्य को साधने में कामयाब हुई है। परिवार के पालन पोषण के लिए उनके माता-पिता खूब मेहनत करते है। मेहनत उन्हें विरासत में मिली है।















