तकनीकी शिक्षा मंत्री ताबो में आयोजित होने वाले रिनपोचे ताजपोशी समारोह में करेंगे शिरकत 

Himachal News Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
19 जुलाई। तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा 20 जुलाई को शिमला से ताबो के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे रामपुर, स्पिलो और ग्यु में जन समस्याओं को भी सुनेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि डॉ रामलाल मारकंडा 21 जुलाई को ताबो में आयोजित होने वाले रिनपोचे ताजपोशी समारोह में शिरकत करने के अलावा ताबो और काजा में भी लोगों की समस्याएं सुनेंगे। वे देर सायं उदयपुर पहुंचेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार डॉ रामलाल मारकंडा 22 जुलाई को उदयपुर से शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

News Archives

Latest News