DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
26 अप्रैल। ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों से संबंधित कार्य के लिए अब लोगों को बार-बार क्षेत्रीय परिवहन विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कार्यालय में अधिक भीड़ न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने लाइसेंस व अन्य कार्य के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा है। इसके लिए सभी प्रकार की सुविधा को ऑनलाइन किया गया है और लोग परिवहन साईट पर जाकर सुविधा लें सकते है। हालांकि, लोगों को ऑनलाइन सुविधा काफी समय से दी जा रही है, लेकिन लोग अभी भी लाइसेंस व अन्य करों को लेकर परिवहन विभाग के कार्यालय के चक्कर काटते थे।
ड्राइविंग टैस्ट देने के लिए लोगों को प्रस्तुत करनी होगी कोविड-19 की 72 घंटे पहले की नेगेटिव रिपोेर्ट
बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे के बीच ड्राइविंग टैस्ट देने के लिए लोगों को 72 घंटे पहले की कोविड-19 नेगेटिव रिपोेर्ट लानी अनिवार्य कर दी गई है। लोग यह टैस्ट आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन के टैस्ट के माध्यम से करवा सकते है। इसके लिए परिवहन विभाग के जिला सोलन कार्यालय से आदेश जारी हो चुके है। इसी के साथ अब वाहनों की रजिस्ट्रेशन व लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए कहा गया है। अक्सर यहां पर देखा जाता है कि लोग इन फार्म को मेनुअल तरीके से करवाते है, लेकिन अब लोगों को ऑनलाइन फार्म भरना पड़ेगा। विभाग द्वारा ऐसा कदम कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लिया गया है, ताकि कार्यालय में अधिक भीड़ एकत्र न हो सके। ऑनलइन फॉर्म भरने में यदि कोई समस्या आती है तो वह क्षेत्रीय परिवहन विभाग के कार्यालय में भी सम्पर्क साध सकते है।
क्या कहना है परिवहन अधिकारी का
क्षेत्रीय परिवहन विभाग सोलन के अधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा लाइसेंस, वाहनों की रजिस्ट्रेशन व वाहनों से संबंधित अन्य कार्यों को लेकर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। फार्म के ऑनलाइन भरने के लिए परिवहन विभाग की साइट पर यह भरना होगा। उन्होंने कहा कि अगर ऑनलाइन फार्म भरने के लिए लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह विभाग के कार्यालय में सकते है।















