DNN सोलन ब्यूरो
19 अप्रैल। अगर आप ड्राइविंग टेस्ट के लिए आते हैं, तो अब आपको कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी हो गया है। इसी के साथ ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपमंडलाधिकारी कार्यालय व क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से टोकन भी लेना होगा। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान उपमंडल अधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए उठाया गया है, ताकि अधिक भीड़ एकत्र न हो सकें। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग टेस्ट के दौरान ग्राउंड में काफी भीड़ एकत्र हो जाती है। इस कारण को रोना फैलने का भी खतरा रहता है। इसको देखते हुए अब ड्राइविंग टैस्ट देने आ रहे लोगों को टैस्ट होने के 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पंचायतों से भी यह आग्रह किया गया है कि वह कोरोना वायरस के हाईलोड एरिया से आ रहे लोगों को स्वेच्छा अनुसार कोविड टेस्ट करवाने का आग्रह करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि घर मे कोई आयोजन करवाने को लेकर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।















