डी न्यूज़ नेटवर्क (DNN) के चेयरमैन श्री चंद्र मोहन डोभाल जी का निधन

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
19 अगस्त। डी न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन श्री चंद्र मोहन डोभाल जी का आज आईजीएमसी शिमला में निधन हो गया। श्री चन्द्रमोहन डोभाल सोलन के राजगढ़ रोड स्थित पवन विहार में रहते थे। कोटलानाला के जेबीटी रोड पर इनकी डोभाल इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान भी थी। पिछले मंगलवार शाम को जब यह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तो रास्ते मे एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इस कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय असपताल सोलन लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया, लेकिन आईजीएमसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। श्री चंद्रमोहन डोभाल सोलन के ब्रुरी स्थित मोहन मिकीन में लगभग 42 साल तक कार्यरत रहे। यहां से सेवानिवृत्त होने के बाद भी इनके द्वारा किए गए कार्यों को काफी सराहा जाता था। श्री चन्द्रमोहन डोभाल को बच्चों से काफी स्नेह था। स्कूल, कालेज के बच्चे काफी समय इनके पास रुक कर जाते थे और हमेशा बच्चों सहित सभी को सही राह पर चलने की शिक्षा देते थे। यही कारण है कि मीडिया जगत सहित हर किसी की आंखे नम है।

News Archives

Latest News