डलहौजी में टैंकर खाई में गिरा 2 की मौत

Chamba Crime

DNN चंबा
हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में एक टैंकर के खाई में गिर जाने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा करेलनू के पास हुआ है। हादसे में टैंकर चालक व मौजूद परिचालक की मौत हो गई । दोनों की पहचान बाल कृष्ण और सुनील के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। दोनों के शव को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

News Archives

Latest News