ठोडो की सीढिय़ों पर पुलिस ने पकड़ा युवक, बरामद हुआ चिट्टा

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने ठोडो ग्राउंड की सीढिय़ों के नजदीक एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 5.64 ग्राम हैरोइन चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। बार बार सोलन में पकड़े जा रहे चिट्टे के मामलों से साफ हो रहा है कि ये युवा पीढिय़ों को जबरदस्त तरीके से अपनी गिरफ्त में ले चुका है।

एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गश्त के दौरान पुलिस ने ठोडो मैदान की सीढिय़ों पर से एक युवक को देखा और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 5.64 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। युवक की पहचान आशीष वर्मा निवासी बाई पास के तौर पर हुई है।

News Archives

Latest News