ठेके के सेल्जमैन ने ग्राहक के सिर पर मारी बोतल, घायल

Crime Himachal News Kasauli
DNN परवाणू
लोगों में सहनशीलता कितनी कम हो गई है, इसका पता हिमाचल के सोलन में सामने आई इस घटना से पता चलता है। मात्र एक लिफाफा मांगने को लेकर शराब के ठेके के कर्मचारी व ग्राहक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारी ने ग्राहक के सिर पर बोतल ही मार दी। जिसके बाद ग्राहक लहूलुहान हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लगाया गया। जहां पर उसका उपचार किया गया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की। सोलन जिला के एसपी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल पुलिस ने मनोज कुमार निवासी भोजनगर के ब्यान पर मामला दर्ज किया है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि यह अपने ताया के लड़के व धर्म भाई के साथ ठेका शराब जोहडज़ी रोड़ भोजनगर में देसी शराब की बोतलें लेने गए। इसने सेल्जमैन को बोतलें लपेट कर देने के लिए कहा। इस पर ठेके के कर्मचारी ने कहा कि उसके पास कागज नहीं है। कर्मचारी ने कहा कि अपनी कमीज उतार और बोतल लपेट ले। इससे विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि बोतल कागज में लपेटकर नहीं देनी है, तो वह शराब नहीं लगा। इस पर ठेके के कर्मचारी ने बोतल उठा कर जोर से इसके सिर पर मार दी। इसके कारण यह घायल हो गया। एसपी ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

News Archives

Latest News