ठाकुर बलदेव पर शोध पत्र 05 जनवरी को

Kangra Others
DNN धर्मशाला
हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी शिमला के सहयोग से रचना साहित्य एवं कला मंच, पालमपुर द्वारा प्रारम्भ की गई ‘‘हिमाचल के दिवंगत हिन्दी सेवी’’ श्रृंखला  की दूसरी कड़ी के अन्तर्गत 5 जनवरी 2019 को प्रातः 11 बजे सलेशियल पब्लिक हाई स्कूल, राजपुर में ‘‘ठाकुर बलदेव सिंह का व्यक्तित्व एवं कृतित्व’’ विषय पर त्रिलोक मेहरा शोध पत्र पढ़ेंगे जिस पर अन्य लेखक अपने विचार रखेंगे। इसी अवसर पर रचना मंच की सन 1985 से छप रही पत्रिका के 84वें अंक, जो एकांकी विशेषांक है का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसमें गंगाराम राजी, कृष्ण महादेविया, अजय पाराशर, पवन चौहान, अरविन्द ठाकुर, कल्यान जग्गी, सुमन शेखर, सरोज परमार, सुशील कुमार फुल्ल, सुदर्शन भाटिया आदि द्वारा रचित एकांकी सम्मिलित हैं।
    अन्त में एक कवि गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें पीसीके प्रेम, सरोज परमार, कल्याण जग्गी, सुदेश दीक्षिति, शक्ति चन्द राणा, डॉ. सत्येन्द्र कुमार शर्मा, अरुण नागपाल, सुमन शेखर, हिना, डोलमा, ममता सूद, अल्पना पठानिया, रजनीश, डॉ. विजयपुरी आदि लगभग 20 कवि भाग लेगे। उल्लेखनीय है कि रचना मंच ने हिमाचल के दिवंगत हिन्दी सेवियों के साहित्यिक कार्यों को प्रकाश में लाने के लिए शोधगोष्ठियों की यह श्रृंखला शुरु की है। आगामी गोष्ठियों में पीयूष गुलेरी, प्रेम भारद्वाज, सागर पालमपुरी, परवाज नूरपुरी, संसार चंद प्रभाकर पर पत्र लिखवाने का काम किया जा रहा है।

News Archives

Latest News