DNN नाहन
29 अगस्त हिमाचल प्रदेश में बिजली की गुणवत्ता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आरडीएसएस योजना स्वीकृत हो गई । जिसके बाद अब जल्द ही हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा ।
वीओ :- प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सोमवार को नाहन में मीडिया से रूबरू हुए । उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने के मकसद से आर डी एस एस योजना को स्वीकृति हुई है । योजना के तहत 3705 करोड रुपए खर्च कर पूरे प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि सिस्टम को इंप्रूव करने के लिए कार्य किया जाएगा । योजना के तहत ट्रांसफार्मर नये लगेंगे, 33 केवी के सब स्टेशन स्थापित होंगे । जिसके बाद ट्रांसमिशन लॉसेस, लाइन लॉसेस कम होंगी और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली बिजली उपलब्ध होगी । उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के लिए योजना के तहत 200 करोड रुपए खर्च किया जाना है । सुखराम चौधरी, ऊर्जा मंत्री हिमाचल सरकार,















