ट्रक की स्टेपनी के अंदर रखा था चुरा पोस्त पुलिस ने किया बरामद

Crime Solan

DNN सोलन
एक ट्रक की स्टेपनी के अंदर छुपा कर रखा चुरा पोस्त पुलिस ने बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पैकेटों के अन्दर कुल 14.860 किलोग्राम चुरा पोस्त बरामद हुआ । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोलन पुलिस की एस.आई.यू. टीम सलोगड़ा , अश्वनी खड्ड आदि क्षेत्रों में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक करीब 15 मिनट पहलेअश्वनी खड्ड रोड़ से दंघील की तरफ गया है और इसमें चुरा पोस्त भुक्की हो सकती है।

एसपी अभिषेक यादव नेइसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस आधार पर पुलिस ने ट्रक की तलाश की और जखेड़ गांव मेंएक मकान के नजदीक ट्रक को पार्क पाया। ट्रक के अन्दर एक व्यक्ति बैठा था जिसने अपना नाम रजनीश ठाकुर बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके अंदर से पिछले टायर के साथ ट्रक के बाईं तरफ सांचे में लगाई गई स्पटनी को खोलने पर टायर के अन्दर कुल 14 पैकेट प्लास्टिक बरामद हुए । जिन पैकेटों के अन्दर कुल 14.860 किलोग्राम चुरा पोस्त बरामद हुआ । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News