DNN सोलन
जीनियस ग्लोबल स्कूल में प्री के जी क्लास के बच्चों के लिए “टैलेंट हंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने जहाँ एक तरफ खूबसूरत सोलो डांस परफॉरमेंस से सबका दिल जीता वहीँ दूसरी ओर फैंसी ड्रेस में अलग – अलग वेश भूषाओं में नवीनतम आइडियाज से सबको प्रभावित किया। सोलो डांस प्रतियोगिता में की प्रस्तुतियों ने सब को प्रभावित किया लेकिन विजेता का खिताब आदितरि, आध्या, हर्षिता और सानिध्य ने हासिल किया; समायरा गुप्ता, यशनील, मनस्वी , सृष्टि और आसिका ने द्वित्य और शमिता, सौम्या और अर्पित को तृत्य पुरुस्कार जीता। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में समायरा कौर ने प्रथम, लावण्या और सिद्धांत ठाकुर ने द्वितीय और सिद्धार्थ एंड समर्थ ने तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की डायरेक्टर नीति शर्मा ने की। नीति ने सभी विजेताओं को पुरुस्कार से सम्मानित भी किया। मोनिका और बनिता ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।


















