DNN सोलन ब्यूरो
17 सितंबर। बिलासपुर में हुई टैक्सी चालक की हत्या लेकर देवभूमि टैक्सी-मैक्सी यूनियन द्वारा सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर टैक्सी-मैक्सी यूनियन इकाई धर्मपुर द्वारा एडीएम सोलन को अनुराग चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुई फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए। इस दौरान देवभूमि टैक्सी-मैक्सी यूनियन धर्मपुर के प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया कि सभी जिला में गुरुवार को बिलासपुर में हुई टैक्सी चालक की निर्मम हत्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इस की सभी टैक्सी चालक निंदा करते है।
बलविंदर सिंह ने बताया की टैक्सी चालक सोलन जिला के कंडाघाट का रहने वाला था। यह चालक शिमला में टैक्सी का काम करता था। बीते दिनों यह चालक अपनी टैक्सी लेकर चार लोगों के साथ शिमला पुराने बस अड्डे से माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना हुआ था, लेकिन इस पर रस्ते में सवारियों ने इस पर हमला बोल दिया, न जाने अपने आप को बचाकर यह कैसे अस्पताल तो पहुंचा, लेकिन अधिक चोटें लगी होने से उस की मौत हो गई। गुरुवार को टैक्सी यूनियन धर्मपुर द्वारा इस चालक के मौत के कारणों का पता लगाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की बात ज्ञापन के माध्यम से कही गई है। सरकार से मांग कि है की टैक्सी चालक की आर्थिक सहायता भी की जाए। इस दौरान कोविड-19 को लेकर मिनी सचिवालय में धर्मपुर टैक्सी यूनियन से प्रधान बलविंदर सिंह, हरदीप सिंह, किशन कुमार व बिन्नी कुमार मौजूद रहे।
टैक्सी चालकों से किया अनुरोध, लें सवारियों की पहचान
इस दौरान टैक्सी-मैक्सी यूनियन धर्मपुर के प्रधान बलविंदर सिंह ने सभी टैक्सी चालकों से अनुरोध किया है कि सवारियों को गंतव्य तक ले जाने से पहले उनकी प[हचान के लिए आईडी जरूर मांगें। इससे जहां कार्य आसान हो सके वहीं इस प्रकार की घटनाओं पर भी विराम लग सके।















