टेरर फंडिंग के आरोप में Punjab University का छात्र अरेस्ट

Crime Others

DNN मोहाली

19 नवम्बर : टेरर फंडिंग के आरोप में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एक छात्र को अरेस्ट किया गया है। छात्र अर्शदीप पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमए कर रहा है और मूल रूप से पंजाब के भवानीगढ़ जिला संगरूर का रहने वाला है। सीक्रेट इंफार्मेशन पर अर्शदीप को स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने पकड़ा है। छात्र अर्शदीप विदेश में बैठे लखबीर सिंह लंडा और लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का साथी है।

बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे आईएसआई के गुर्गे पीयू स्टूडेंट अर्शदीप के बैंक खाते में रुपये भेज रहे थे। छात्र की गिरफ्तारी उसके बैंक अकाउंट डिटेल के आधार पर हुई है। इसके बाद छात्र को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एसएसओसी छात्र के बैंक खातों की जांच करेगी। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि अब तक कितनी फंडिंग इसके अकाउंट में हुई है। उस फंडिंग को इसने कहां इस्तेमाल किया है। ये भी पता चला है कि ये काफी लंबे समय से गोल्डी बराड़ व लखबीर लंडा के संपर्क में था। दुबई, अमेरिका, फिलीपींस, इटली और मलेशिया में रह रहे पंजाब के मूल निवासी आइएसआइ के लिए फंडिंग और हथियारों की सप्लाई करने का काम करने वाले स्लीपर सेल के जरिए टेरर फंडिंग की जा रही थी।

News Archives

Latest News