टावर पर चढक़र रंगड़ों को भगा रहा व्यक्ति गिरा, मौत

Hamirpur Himachal News Others

DNN हमीरपुर

18 नवंबर। टावर पर चढक़र रंगड़ों को भगा रहा व्यक्ति अचानक टावर से नीचे गिर गया। काफी ऊंचाई से नीचे गिरने पर व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले बालू गांव में पेश आया है। हादसे में बुरी तरह घायल व्यक्ति ने मेडिकल कोलज हमीरपुर में दम तोड़ा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हैदर रहमान (20) निवासी गांव व डाकघर अलीनगर जिला मालदा, पश्चिम बंगाल बालू गांव में एक टावर लाइन के निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार शाम को टावर कार्य के दौरान तीन चार मजदूर टावर पर लगे रंगड़ों के छत्ते को हटाने के लिए टावर पर चढ़े और छत्ते को फूंकने लगे। इतने में रंगड़ों के बाहर निकलते ही सभी मजदूर जल्दी-जल्दी टावर से नीचे उतरने लगे। इतने में हैदर रहमान का पांव फिसल गया और वह टावर के ऐंगल से टकराकर जमीन पर गिर गया। इस कारण वह गंभीर घायल हो गया। साथी मजदूर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *