झाडख़ंड में धाक जमाने वाली कुडिय़ों का सतवीर अखाड़े में सम्मान

Baddi Baddi + Doon Himachal News Others

DNN बद्दी
20 अप्रैल झाडख़ंड में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में धाक जमाने वाली खुशी ठाकुर, प्रेरणा मैहता व सलोनी ठाकुर को बद्दी पहुंचने पर लोगों ने पलकों पर बिठा लिया। बाजे गाजे के साथ तीनों कांस्य पदक विजेताओं का स्वागत किया गया। सतवीर अखाड़े की तीनों पहलवानों को अखाड़े में सम्मानित किया गया। सतवीर अखाड़ा खरूणी व जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने कहा कि अखाड़े की तीनों पहलवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह दिन दूर नहीं जब यह तीनों कुश्ती पहलवान देश के लिए महिला कुश्ती खेलेंगी। कोच कमलेश ने बताया कि खुशी, प्रेरणा व सलोनी में कुश्ती के लिए एक अलग जज्बा है। तीनों दिलोजान से पसीना बहा रही हैं और तीनों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुद को साबित करके दिखाया है। इस मौके पर खुशी ठाकुर की पिता बेअंत ठाकुर भी मौजूद रहे। बेअंत ठाकुर ने कहा कि उनका एक ही सपना है कि खुशी देश के लिए खेले। इस मौके पर कुलदीप राणा, पहलवान बालकृष्ण, कोच कमलेश, संजीव संजू, राजेश राणा, राम प्रताप, महेंद्र सिंह मैहता, राज कुमार, देवेंद्र फौैजी, सुनील राणा, बृज लाल, सुखविंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, लोकेश दत्ता, शमशेर चौहान, राकेश चड्डा व संध्या समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News