जोगिंदरनगर में विद्युत कर्मी को लगा करंट, हालत गंभीर

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

28जून। आज मंगलवार को सुबह जोगिंदरनगर में पेट्रोल पंप के नजदीक बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहे एक विद्युत कर्मी को करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक लगे करंट से वह सड़क पर आ गिरा और बेहोश हो गया।उक्त व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय देवी चंद के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए कर्मचारी को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा के लिए रेफर कर दिया है।विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest News