DNN शिमला
हिमाचल एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा की प्रदेश में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पर उठ रहे सवालों के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। जारी प्रेस विज्ञाप्ति में छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा की इससे पहले भी लगातार प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जा रही भर्तियों पर भष्टाचार के आरोप लगे थे।
उन्होंने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं पर भी सवाल खड़े हो चुके हैं। जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तब से भर्तियों को लेकर बार-बार सवाल उठ रहे हैं। वही दूसरी तरफ एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी गौरव तुशिर ने कहा की प्रदेश मे दिनों दिन बेरोजगारी बढ़ रही है और प्रदेश में बेरोजगारों की फौज भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में परीक्षा के दौरान बिना सील के ही खुले प्रश्नपत्र मिलना भी कई सवाल खड़े कर रहा है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे में प्रश्न पत्र लीक होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि ऐसा न किया गया तो एनएसयूआई प्रदेश भर में आंदोलन करेगी।















